Hubble's law क्या है..????

 किसी भी पिंड(Body) के वेग(Speed) को दो प्रकार से देखा जाता है एक तो दृष्टि रेखा के दिशा में और दूसरा दृश्य रेखा के लंबवत । दृश्य रेखा की दिशा में देखा जाने वाले घटक Doppler Displacement द्वारा बड़ी शुद्धता से मापा जाता है इसमें हमें पता चलता है कि कोई पिंड हमसे दूर जा रहा है या हमारे पास आ रहा है

जब कोई तारा(Star) या मंदाकिनी(Galaxy) या कोई प्रकाश स्रोत(Light Source) हमारी ओर आ रही है तो Light की Frequency में आभासी वृद्धि होती है तथा इसके विपरीत जब वह हमसे दूर जा रहे होते हैं तो Light की Frequency में आभासी ह्रास देखने को मिलता है इसी को आधार मानते हुए Hubbles ने Hubble's Telescope के मदद से मंदाकिनी(Galaxy) और तारों(Stars) की बीच की दूरी और उनके गति की गणना की । उनके अनुसार कोई मंदाकिनी हमसे जितनी दूर पर है वह उतनी ही तेजी से हमसे दूर जा रही है यानी जिस वेग(Speed) से मंदाकिनी(Galaxy) हमसे दूर जा रही है वे उनकी दूरियों के सीधे अनुपात में है अर्थात जो हमसे जितनी दूरी पर है वह उतनी ही तेजी से हमसे दूर जा रही है Hubbles ने देखा कि मंदाकिनी(Galaxy) हमसे दूर जा रही है इसे उन्होंने प्रसारी विश्व(Expanding Universe) का नाम दिया और कहा कि हमारा Universe फैल रहा है 



                                                                                                                         Hubbles Law(हब्बल केे अनुसार),

   V=HD  ,  V=Velocity , D=Distance , H=Hubbles Constant , 1/H = Age of Universe

जब हम 1/H की मात्रक का पता लगाते हैं तो समय आता है। जैसे जसे हम गति (Speed) को कम करते हैं तो दूरी(Distance) भी कम हो जाती है क्योंकि गति और दूरी समानुपाती है जब Speed Zero हो जाती है तब Distance भी Zero हो जाता है यानी इस Position पर 1/H का मान भी Zero हो जाता है अर्थात समय शून्य हो जाता है तो हम आसानी से समझ सकते हैं कि जो मंदाकिनी आज एक दूसरे से दूर जा रहे हैं वह कभी भूतकाल में एक स्थान पर इकट्ठा थे उस समय कोई घटना हुई जिससे ब्रह्मांड का प्रसार आरंभ हुआ इस घटना को हम Big Bang कहते हैं 1/H उस समय का माप है जब Big Bang हुई थी यानि ब्रह्मांड की आयु का अनुमान है 




Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured post

Blog List